पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 25 आतंकवादी मारे गए, 11 घायल

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 25 आतंकवादी मारे गए, 11 घायल

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 25 आतंकवादी मारे गए, 11 घायल
Modified Date: August 27, 2024 / 10:21 pm IST
Published Date: August 27, 2024 10:21 pm IST

पेशावर, 27 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के अशांत कबायली जिले खैबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसके दो सहयोगी समूहों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए व्यापक अभियान में एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर समेत 25 आतंकवादी मारे गए जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) ने टीटीपी का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा कि ये अभियान ‘पुख्ता खुफिया जानकारी’ पर आधारित थे और इससे ‘फितना अल खवारिज’ और उसके सहयोगियों को बड़ा झटका लगा।

बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने अब तक 25 आतंकवादियों को मार गिराया गया है जिनमें इसका सरगना अबुजार उर्फ ​​सद्दाम शामिल है, जबकि 11 आतंकी घायल हुए हैं।

इसमें कहा गया कि अभियान के दौरान चार सैनिकों की भी मौत हो गई।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में