इदलिब में हवाई हमले से 29 तुर्की सैनिकों की मौत, और बढ़ सकता है आंकड़ा

इदलिब में हवाई हमले से 29 तुर्की सैनिकों की मौत, और बढ़ सकता है आंकड़ा

इदलिब में हवाई हमले से 29 तुर्की सैनिकों की मौत, और बढ़ सकता है आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: February 28, 2020 4:21 am IST

इदलिब, सीरिया। इदलिब में सीरियाई सेना के एक हवाई हमले में 29 तुर्की सैनिकों की मौत हो गई। इदलिब में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

पढ़ें- अमेरिकी कमिशन USCIRF ने किया ट्वीट, ‘दिल्ली में धार्मिक अल्पसंख्यको…

मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मिल रही ख़बरों के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई थी, जिसके बाद तुर्की सीरियाई हमलों का उत्तर दे रहा है।

पढ़ें- दिल्ली हिंसा पर इमरान खान ने उगला जहर, कहा- भारत में गंभीर होंगे अंजाम

इदलिब फिलहाल विद्रोहियों के कब्ज़े में है और रूस के समर्थन वाली सीरियाई सेना विद्रोहियों के कब्ज़े से इदलिब को छुड़ाना चाहती हैं। बताया जा रहा है विद्रोहियों को तुर्की सेना का समर्थन प्राप्त है।

 


लेखक के बारे में