ईरान में युद्ध के कारण 32 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं: संरा शरणार्थी एजेंसी

Ads

ईरान में युद्ध के कारण 32 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं: संरा शरणार्थी एजेंसी

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 04:52 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 04:52 PM IST

दुबई, 12 मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि ईरान में जारी युद्ध के कारण लगभग 32 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

एजेंसी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ज्यादातर लोग तेहरान और अन्य प्रमुख शहरों से भागकर देश के उत्तरी भाग या ग्रामीण क्षेत्रों की ओर चले गए हैं।

ईरान ने अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद इजराइल और खाड़ी देशों पर जवाबी हमले किए। इस युद्ध के कारण तेल की कीमतों में उछाल आया है और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि ईरान के खिलाफ युद्ध अल्पकालिक हो सकता है, लेकिन उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित करता है तो लड़ाई और तेज हो सकती है।

एपी देवेंद्र सुरेश

सुरेश