दक्षिणी फिलीपीन में छात्र ने सहपाठी की गोली मारकर हत्या की, खुद को भी मारी गोली: मेयर

Ads

दक्षिणी फिलीपीन में छात्र ने सहपाठी की गोली मारकर हत्या की, खुद को भी मारी गोली: मेयर

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 09:40 AM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 09:40 AM IST

मनीला, 18 अगस्त (एपी) दक्षिणी फिलीपीन में एक विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बने माध्यमिक स्कूल में दो बंदूकें लेकर पहुंचे छात्र ने अपने ही एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। एक अधिकारी और पुलिस ने यह जानकारी दी।

जाम्बोआंगा शहर के मेयर खाइमर अदन ओलासो ने कहा कि संदिग्ध ने जाम्बोआंगा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित माध्यमिक स्कूल में घटना की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ करने के लिए अपने शरीर पर बॉडी कैमरा पहना था।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

ओलासो ने ‘डीजेडबीबी’ रेडियो नेटवर्क को बताया कि संदिग्ध ने शुरू में एक शिक्षक पर गोली चलाई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शिक्षक को गोली लगी है या नहीं। इसके बाद उसने अपने ही एक सहपाठी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली।

फिलीपीन में हुई यह गोलीबारी थाईलैंड में एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुई है।

बैंकॉक के पास नोंथाबुरी प्रांत में 14 साल के लड़के द्वारा अपने दादा-दादी, स्कूल के पांच कर्मचारियों और 12 साल की लड़की की हत्या किए जाने की घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में बंदूकों पर नियंत्रण कड़ा करने के लिए कदम उठाए हैं।

एशिया में थाईलैंड में बंदूक रखने की दर पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर है और यह उसके दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी देशों की तुलना में काफी अधिक है।

एपी सुरभि गोला

गोला