ताइवान के पूर्वी तट पर 5.9 तीव्रता का भूकम्प

ताइवान के पूर्वी तट पर 5.9 तीव्रता का भूकम्प

ताइवान के पूर्वी तट पर 5.9 तीव्रता का भूकम्प
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: September 30, 2020 5:54 am IST

ताइपे, 30 सितम्बर (एपी) ताइवान के तट पर बुधवार को 5.9 तीव्रता का भूकम्प आया जिससे राजधानी ताइपे की इमारतों में कंपन महसूस किया गया।

ताइवान के केन्द्रीय मौसम ब्यूरो ने बताया कि 106 किलोमीटर की गहराई पर 5.9 की तीव्रता का भूकम्प आया।

तत्काल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

‘एपी’ के एक पत्रकार ने बताया कि ताइपे स्थित एपी ब्यूरो की इमारत में 10 से 15 सेकेंड तक झटका महसूस किया गया।

एपी निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में