चिली के तट पर 6.8 तीव्रता का भूकम्प

चिली के तट पर 6.8 तीव्रता का भूकम्प

चिली के तट पर 6.8 तीव्रता का भूकम्प
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: September 1, 2020 10:24 am IST

सैंटियागो, एक सितम्बर (एपी) चिली के उत्तरी तट पर मंगलवार को 6.8 की तीव्रता का भूकम्प का तेज झटका महसूस किया गया।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप से जानमान के नुकसान की तत्काल अभी कोई खबर नहीं है।

चिली नौसेना ने बताया कि सुनामी आने की भी कोई संभावना नहीं है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर नौ मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया। भूकम्प का केन्द्र वलेनार के अटाकामा शहर के उत्तर-पूर्व में 78 किलोमीटर की दूरी पर था। इसके कुछ मिनट बाद ही 6.3 की तीव्रता का एक और झटका भी महसूस किया गया।

चिली के तथा-कथित ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकम्प के झटके महसूस किए जाते हैं।

एपी

निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में