नेपाल चुनावों से पहले 63 सूत्रीय आचार संहिता, नकद वित्तीय सहायता पर लगाम

नेपाल चुनावों से पहले 63 सूत्रीय आचार संहिता, नकद वित्तीय सहायता पर लगाम

नेपाल चुनावों से पहले 63 सूत्रीय आचार संहिता, नकद वित्तीय सहायता पर लगाम
Modified Date: February 15, 2026 / 08:43 pm IST
Published Date: February 15, 2026 8:43 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 15 फरवरी (भाषा) नेपाल के निर्वाचन आयोग ने पांच मार्च को होने वाले चुनावों से पहले 63 सूत्रीय आचार संहिता जारी करते हुए रविवार को राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से कहा कि वे 25,000 नेपाली रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता केवल बैंकिंग लेन-देन के माध्यम से ही स्वीकार करें।

निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा है कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार केवल दो मार्च तक ही प्रचार कर सकते हैं। आचार संहिता संबंधी आयोग के नोटिस में उल्लेखित 60 से अधिक बिंदुओं में से प्रमुख बिंदु यह है कि राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार 25,000 रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता केवल बैंकिंग लेन-देन के माध्यम से ही स्वीकार कर सकते हैं।

आयोग ने राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों से निर्धारित तिथियों दो मार्च तक और सुबह सात बजे से शाम सात बजे के बीच प्रचार अभियान चलाने को कहा है, और पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव से 48 घंटे पहले सभी अभियानों को रोकने को कहा है।

पिछली प्रथा के अनुरूप, निर्वाचन आयोग ने प्रचार अभियानों के लिए प्लास्टिक सामग्री या पॉलीथीन के उपयोग को भी प्रतिबंधित कर दिया।

निर्वाचन आयोग के नोटिस में कहा गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा प्रशांत देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में