BJP MLA Son Thar Case: ‘विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता’, बेटे के ‘थार कांड’ के बाद सामने आई बीजेपी MLA की सफाई, कहा- ‘पीड़ितों को न्याय मिले’

BJP MLA Son Thar Case: 'विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता', बेटे के 'थार कांड' के बाद सामने आई बीजेपी MLA की सफाई, कहा- 'पीड़ितों को न्याय मिले'

BJP MLA Son Thar Case: ‘विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता’, बेटे के ‘थार कांड’ के बाद सामने आई बीजेपी MLA की सफाई, कहा- ‘पीड़ितों को न्याय मिले’

BJP MLA Son Thar Case | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 17, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: April 17, 2026 11:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • शिवपुरी में विधायक पुत्र की थार से टक्कर, 5 लोग घायल
  • गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं, MLA लिखा हुआ था
  • विधायक प्रीतम लोधी ने कहा – जनता सर्वोपरि है, न्याय मिलना चाहिए

ग्वालियर: BJP MLA Son Thar Case मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक के बेटे ने थार से टक्कर मारकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों और पैदल चल रही दो महिलाओं को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में अब बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता।

BJP MLA Son Thar Case बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘विधायक के लिए पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाए।’

क्या है बेकाबू ‘थार’ का यह मामला?

दरअसल, करैरा-पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शुक्रवार को सड़क पर इस कदर अपनी थार दौड़ाई कि उसे सड़कों पर चलते हुए लोग नजर ही नहीं आए। दिनेश लोधी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाते हुए बाइक से जा रहे 3 युवकों और स्कूल जा रही 2 छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

थार में नंबर भी नहीं, पर लिखा है MLA

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि थार वाहन पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही थी। (Shivpuri MLA Son Thar Accident Video) पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

घटना के बाद देने लगा सफाई

हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद जब आम लोगों ने उससे इस तरह से गाड़ी दौड़ाने की वजह पूछी तो वह अजीबोगरीब तर्क देने लगा। दिनेश लोधी ने कहा कि उसने हॉर्न दिया, सायरन भी बजाया, लेकिन बाइक चालक लहरा रहे थे। दिनेश के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। वहीं, जब उसने देखा कि राहगीर उसका वीडियो बना रहे हैं तो वह उन्हें मना करने लगा। रसूखदार विधायक के बेटे की करतूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।