कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 20 लोगों की मौत
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 20 लोगों की मौत
बोगोटा (कोलंबिया), 10 अगस्त (एपी) दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। भूकंप में दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
सबसे ज्यादा क्षति पश्चिमी कोलंबिया में हुई है। भूकंप के झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार में 107 किलोमीटर की गहराई में था।
एपी आशीष दिलीप
दिलीप

Facebook


