ईद से पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमले अस्थायी तौर पर रोकने की घोषणा की

Ads

ईद से पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमले अस्थायी तौर पर रोकने की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 09:46 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 09:46 PM IST

काबुल, 18 मार्च (एपी) अफगानिस्तान ने ईद उल-फितर से पहले पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई को अस्थायी तौर पर रोकने की घोषणा की है। इससे पहले पाकिस्तान ने भी हमलों में इसी प्रकार का विराम घोषित किया था।

अफगान सरकार के प्रवक्ता जाबिउल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को यह घोषणा की। दोनों देशों ने कहा कि संघर्ष को अस्थायी तौर पर रोकने के लिए सऊदी अरब, तुर्की और कतर ने अनुरोध किया था।

यह घोषणा उस समय आई है जब दो दिन पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि उसने काबुल स्थित एक अस्पताल पर हवाई हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग हताहत हुए।

एपी प्रचेता पवनेश

पवनेश