Trent Share Price: एक खबर और टाटा का ये शेयर औंधे मुंह गिरा! निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा…आखिर क्यों निकला शेयर का दम?

Ads

Trent Share Price: ट्रेंट लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के Q1 बिजनेस अपडेट के बाद स्टॉक 12 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। कमजोर प्रदर्शन और बाजार की उम्मीदों के मुताबिक नतीजे नहीं आने से निवेशकों में निराशा बढ़ी और बिकवाली का दबाव देखने को मिला। (NSE:TRENT, BSE: 500251)

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 01:37 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 01:37 PM IST

(Trent Share Price/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • Trent का शेयर 12% से ज्यादा गिरा।
  • Q1 अपडेट के बाद निवेशकों में दिखी चिंता।
  • कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹5,666 करोड़ हुआ।

नई दिल्ली: Trent Share Price: आज मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत भले ही सकारात्मक रही लेकिन टाटा समूह की रिटेल कंपनी Trent Limited के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहा। कंपनी ने जून तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी होने के बाद शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में ट्रेंट का शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 2,942.20 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। इससे पहले शेयर 3,343.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 3,080 रुपये पर खुला था।

कंपनी का कारोबार बढ़ा, लेकिन उम्मीदें कमजोर रहीं

Trent ने जून तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 5,666 करोड़ रुपये दर्ज किया जो पिछले साल की समान अवधि में 4,781 करोड़ रुपये था। कंपनी के स्टोर नेटवर्क में भी विस्तार हुआ है। जून तिमाही के अंत तक ट्रेंट के पास कुल 1,312 स्टोर थे। जिनमें 301 वेस्टसाइड स्टोर, 982 जूडियो स्टोर और अन्य लाइफस्टाइल फॉर्मेट के 29 स्टोर शामिल हैं।

हालांकि, बाजार को कंपनी से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान के मुकाबले कम रही और स्टोर विस्तार की रफ्तार भी अपेक्षाओं के अनुसार नहीं रही। इसी वजह से निवेशकों में निराशा देखने को मिली और शेयर पर दबाव बढ़ गया।

ब्रोकरेज ने दी सावधानी की सलाह

Trent के बिजनेस अपडेट के बाद कई ब्रोकरेज ने कंपनी के प्रदर्शन पर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि जून तिमाही का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। खासतौर पर प्रति स्क्वायर फुट रेवेन्यू में गिरावट को लेकर चिंता जताई गई है। बर्नस्टीन ने Trent पर अपनी ‘Outperform’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 3,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं Morgan Stanley ने भी ‘Overweight’ रेटिंग बनाए रखी है और 3,151 रुपये का लक्ष्य रखा है। दूसरी ओर सिटी ने 2,733 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘Sell‘ रेटिंग जारी रखी है।

Trent Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (7 जुलाई 2026)

जानकारी विवरण
कंपनी का नाम Trent Ltd
स्टॉक एक्सचेंज NSE: TRENT
वर्तमान शेयर भाव ₹ 2,944.60
आज का बदलाव ▼ ₹399.20 (-11.94%)
समय 7 जुलाई, दोपहर 12:48 बजे IST
ओपन प्राइस ₹ 2,970.30
आज का हाई ₹ 3,080.00
आज का लो ₹ 2,942.20
मार्केट कैप ₹1.05 लाख करोड़
P/E रेशियो 91.31
52 हफ्ते का हाई ₹ 3,782.66
52 हफ्ते का लो ₹ 2,183.66
डिविडेंड यील्ड 0.14%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 1.03

निवेशकों की नजर आगे के प्रदर्शन पर

ट्रेंड लिमिटेड के शेयर में आई गिरावट के बाद अब निवेशकों की नजर कंपनी की आगे की ग्रोथ और बिक्री प्रदर्शन पर बनी हुई है। हालांकि कंपनी लगातार नए स्टोर जोड़ रही है। लेकिन बाजार की उम्मीदों को पूरा करना आने वाले समय में बड़ी चुनौती हो सकती है। शेयर में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक कंपनी के अगले अपडेट और तिमाही नतीजों पर ध्यान दे रहे हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Trent के शेयर में मंगलवार को इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई?

Trent के जून तिमाही बिजनेस अपडेट के बाद शेयरों में गिरावट आई, क्योंकि कंपनी का प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

Trent का जून तिमाही रेवेन्यू कितना रहा?

कंपनी ने जून तिमाही में ₹5,666 करोड़ का स्टैंडअलोन रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल ₹4,781 करोड़ था।

Trent के पास कितने स्टोर हैं?

जून तिमाही के अंत तक कंपनी के पास कुल 1,312 स्टोर थे, जिनमें वेस्टसाइड, ज़ूडियो और अन्य लाइफस्टाइल स्टोर शामिल हैं।

ब्रोकरेज ने Trent को लेकर क्या राय दी है?

कुछ ब्रोकरेज ने सावधानी बरतने की सलाह दी है, जबकि Bernstein और Morgan Stanley ने अपनी सकारात्मक रेटिंग बरकरार रखी है।