Ali Khamenei Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए खामेनेई, ट्रंप-नेतन्याहू से भी ज्यादा थे अमीर? अब सुप्रीम लीडर के दौलत पर किसका होगा हक?
Ali Khamenei Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए खामेनेई, ट्रंप-नेतन्याहू से भी ज्यादा थे अमीर? अब सुप्रीम लीडर के दौलत पर किसका होगा हक?
Ali Khamenei Net Worth/Image Source: ANI
- ईरान में सत्ता संग्राम की आहट
- सुप्रीम लीडर के वारिस पर सस्पेंस
- सेताद से बना अरबों का साम्राज्य
Ali Khamenei Net Worth: ईरानी मीडिया द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत की पुष्टि के बाद देश में शोक का माहौल है। साथ ही दो बड़े सवाल चर्चा में हैं उनका उत्तराधिकारी कौन होगा और वे अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।
95 से 200 अरब डॉलर तक की संपत्ति के दावे (Ali Khamenei News )
विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के अनुसार खामेनेई की व्यक्तिगत और संस्थागत नियंत्रण वाली संपत्ति को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जाते रहे हैं। कुछ आकलनों में यह दावा किया गया है कि वे ‘सेताद’ (इमाम के आदेश को लागू करने का मुख्यालय) जैसे संस्थानों के जरिए 95 अरब डॉलर से 200 अरब डॉलर तक के वित्तीय नेटवर्क पर प्रभाव रखते थे। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। 1989 से देश के सर्वोच्च नेता रहे खामेनेई ने ईरान-इराक युद्ध के बाद के दौर, परमाणु कार्यक्रम के विस्तार, क्षेत्रीय प्रॉक्सी संघर्षों और घरेलू राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच नेतृत्व किया।
उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें (Khamenei Successor News)
Ali Khamenei Net Worth: खामेनेई के निधन के बाद उत्तराधिकार को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। हालांकि, विशेषज्ञों और थिंक टैंकों ने संभावित नामों पर चर्चा शुरू कर दी है। अमेरिकी थिंक टैंक Council on Foreign Relations (CFR) ने संभावित दावेदारों में अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, मोहसेन कोमी, मोहसेन अराकी, गुलाम हुसैन मोहसेनी और हशेम हुसैनी बुशहरी जैसे नामों का उल्लेख किया है। अंतिम निर्णय ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स द्वारा लिया जाता है।
ट्रंप और नेतन्याहू से तुलना (Iran Supreme Leader Death News)
Ali Khamenei Net Worth: खामेनेई की कथित संपत्ति को लेकर चर्चाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की संपत्ति से तुलना भी की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप की नेटवर्थ 7.3 बिलियन डॉलर (2025) बताई गई है, जबकि नेतन्याहू की संपत्ति लगभग 13 मिलियन डॉलर आंकी जाती है। इन आंकड़ों के आधार पर कुछ विश्लेषकों का कहना है कि खामेनेई कथित रूप से उनसे कहीं अधिक संपन्न माने जाते थे हालांकि यह आकलन अनुमान आधारित हैं।
यह भी पढ़ें
- नहीं रहे सुप्रीम लीडर खामेनेई! बेटी-दामाद की भी मौत, डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा, अमेरिका और इजरायल के हमले में अब तक 200 लोगों की मौत
- होली पर बस चलेंगी या नहीं…बस ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हुई या नहीं? कल देर रात सीएम से की थी मुलाकात, जानिए क्या हुआ फैसला
- एयरस्ट्राइक में ईरान के टॉप मिलिट्री लीडर्स ढेर, IDF का बड़ा दावा! IRGC कमांडर समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए
- क्या शुरू होने जा रहा है विश्वयुद्ध? संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक में बवाल, UN प्रमुख ने दी बड़ी चेतावनी

Facebook


