America Iran War Latest News: सीजफायर के बाद भी नहीं मान रहा इजरायल, इस जगह को बनाया निशाना, ईरान ने ट्रंप को कहा-अमेरिका अपने वादों को…
America Iran War Latest News: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिका को लेकर कड़ा संदेश दिया है।
iran america war/ image source: Mamtasulaniya x handle
- अमेरिका को चुनना होगा एक विकल्प
- सीजफायर बनाम युद्ध पर सख्त बयान
- लेबनान हिंसा पर दुनिया की नजर
America Iran War Latest News: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी तनाव और संघर्ष के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है, जिससे क्षेत्र में फिलहाल तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सीजफायर का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया, जिसके बाद दोनों देशों की ओर से आधिकारिक पुष्टि भी सामने आई। इस फैसले के साथ ही करीब दो हफ्तों के लिए युद्ध पर विराम लग गया है, जिससे लगातार बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक रास्ते खुलने की संभावना बढ़ गई है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिका को लेकर कड़ा संदेश दिया है।
The Iran–U.S. Ceasefire terms are clear and explicit: the U.S. must choose—ceasefire or continued war via Israel. It cannot have both.
The world sees the massacres in Lebanon. The ball is in the U.S. court, and the world is watching whether it will act on its commitments. pic.twitter.com/2bzVlHFKgi
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 8, 2026
Middle East War: अमेरिका को सीजफायर और युद्ध में से एक चुनना होगा-अराघची
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका को अब सीजफायर और युद्ध में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। उनके अनुसार, अमेरिका एक साथ दोनों रास्तों पर नहीं चल सकता है। अराघची ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि या तो अमेरिका युद्धविराम लागू करे या फिर इजराइल के जरिए जारी संघर्ष को आगे बढ़ने दे, लेकिन दोनों स्थितियों को एक साथ बनाए रखना संभव नहीं है।
America Iran War Update: लेबनान में जारी हिंसा का किया जिक्र
अपने पोस्ट में अराघची ने लेबनान में जारी हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय लेबनान में हो रही घटनाओं पर नजर बनाए हुए है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि अब गेंद पूरी तरह अमेरिका के पाले में है। दुनिया यह देख रही है कि अमेरिका अपने किए गए वादों पर कितना खरा उतरता है और वह किस दिशा में आगे बढ़ता है।
War Update: ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया
गौरतलब है कि इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया है। ऐसे में अराघची का यह बयान उस समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात पर नजर रखी जा रही है। उनके बयान से यह संकेत मिलता है कि मौजूदा परिस्थितियों में अमेरिका की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं और दुनिया की नजरें उसके अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


