Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत
राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, Raipur Crime News: Knife Attack in Saddu Area
रायपुर: Knife attack in Saddu area छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही दिन में चाकूबाजी की दो बड़ी वारदातें सामने आई है। ताजा मामला सड्डू इलाके का है, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। घायल युवक को मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला विधानसभा थाना इलाके का है। गांधीनगर शंकरनगर इलाके का रहने वाला घायल युवक छवि महानंद (26 वर्ष) अपने दोस्त शिवा, राजा और आशीष के साथ सड्डू इलाके में स्थित खेमका साजन दास कॉलोनी में किसी परिचित के पास स्कूटी गिरवी रखने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और छवि महानंद पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। उसके सीने, हाथ, कलाई और पेट में गहरी चोटें आई है। घायल युवक को मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यहां भी हुई वारदात
Knife attack in Saddu area बता दें कि राजधानी रायपुर में ऐसा तेलीबांधा थाना इलाके से भी सामने आया है। यहां मोबाइल शॉप संचालक अपनी परिचित युवती की दुपहिया वाहन सर्विसिंग कराकर सेंटर से दो अलग-अलग वाहनों से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान श्याम नगर के दिव्या होटल के पास दो नशेडी बदमाशों ने युवती को देखकर गाली दी। कारोबारी गोंविंद निचलानी ने विरोध किया तो उनमें से एक अज्ञात आरोपी पास आकर पहले झुमाझटकी की और फिर बहस करने लगा। इसी बीच अज्ञात आरोपी बदमाश ने अपने साथ लाए चाकू से उसके दांये तरफ सीने पर और जांघ पर वारकर फरार हो गया।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Couple Commits Suicide: खुले आसमान के नीचे इस हाल में मिला प्रेमी-जोड़ा, देखते ही ग्रामीणों के उड़े होश, बुलानी पड़ी पुलिस
- Vivo T5 Pro 5G Launch Date: क्या सच में आ रहा है 9020mAh बैटरी वाला अल्ट्रा-स्लिम फोन? लॉन्च डेट फाइनल, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश
- World Most Forest Countries: इन देशों में है सबसे हर-भरे जंगल.. प्रदूषण और भारी शहरीकरण के बीच बचाये हुए है पृथ्वी की सांस, जानें भारत का पायदान
- Buttermilk Recipes : सिर्फ पीना ही नहीं! छाछ से बनाएं ये 5 चटपटी डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
- Soumya Chaurasia News: आज जेल से बाहर आ सकते हैं सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव, चालान पेश होने के बाद थी रिहाई की शर्त
- Korba Latest Crime News: उधर बेटे की बारात इधर चोरों की चांदी.. रिटायर्ड ASI के घर दूसरी बार शातिरों ने बोला धावा, पहले किया था 10 लाख रुपये पार और इस बार..
- Vikram University Controversy: “अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं…”, इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के परीक्षा में पूछे सवाल ने मचाया बवाल, संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

Facebook


