Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
Vikram University Controversy: उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फाउंडेशन कोर्स का प्रश्न पत्र सामने आया।
Vikram University Controversy/Image Credit: IBC24.in
- उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय फाउंडेशन कोर्स का प्रश्न पत्र सामने आते ही हड़कंप मच गया।
- बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में एक हैरान करने वाला सवाल पूछा गया।
- प्रश्न पत्र में प्रश्न पूछा गया कि- 'अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है'
Vikram University Controversy: उज्जैन: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फाउंडेशन कोर्स का प्रश्न पत्र सामने आया।
दरअसल, बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया कि- ‘अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है’.. इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे- सोमेश्वर, खुदा, शक्तिवान और दंड देने वाला।
जैसे ही यह सवाल सार्वजनिक हुआ, हिंदूवादी संगठन भड़क उठे। (Vikram University Controversy) इधर, विवाद को बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत जांच की बात कही है। यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने पूरे मामले को परीक्षा समिति को सौंप दिया है।
Vikram University Controversy: इधर, मामले पर सियासत भी देखने को मिली। कांग्रेस ने इसे सोची समझी साजिश बताई तो..दूसरी तरफ बीजेपी ने मुद्दे पर बयानबाजी करने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: खूनी खेल.. सिस्टम मौन.. रेत माफिया को रोके कौन? सरकारी कर्मचारी पर फिर चला मौत का ट्रैक्टर, क्या खनन माफिया को नहीं है किसी का डर?
- शह मात The Big Debate: ‘ध्यान’ के लिए अवकाश.. विपक्ष ने कहा ‘टाइम पास’, पहले ही छुट्टियों की भरमार, कब होगा काम?
- Israeli Airstrike on Beirut: बेरूत में इजरायल ने की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, इन जगहों को बनाया गया निशाना, एक साथ इतने लोगों की मौत

Facebook


