ब्रिटेन के पूर्व मंत्री की हत्या की जांच आतंकवाद-रोधी पुलिस ने अपने हाथ में ली

ब्रिटेन के पूर्व मंत्री की हत्या की जांच आतंकवाद-रोधी पुलिस ने अपने हाथ में ली

ब्रिटेन के पूर्व मंत्री की हत्या की जांच आतंकवाद-रोधी पुलिस ने अपने हाथ में ली
Modified Date: July 13, 2026 / 07:38 pm IST
Published Date: July 13, 2026 7:38 pm IST

(अदिति खन्ना)

लंदन, 13 जुलाई (भाषा) ब्रिटेन की आतंकवाद-रोधी पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में अपने घर पर मृत पाई गईं कंजर्वेटिव पार्टी की बेबाक दक्षिणपंथी नेता और पूर्व मंत्री की हत्या की चल रही जांच सोमवार को अपने हाथ में ले ली।

ऐन विडीकॉम्ब (78) पर पिछले सप्ताह डेवॉन के डार्टमूर स्थित छोटे से गांव हेटर वेल में हमला किया गया। प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे “बेहद स्तब्ध करने वाली खबर” बताया। इस घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कड़ी निंदा की।

साउथ यॉर्कशायर के रॉदरहैम के रहने वाले 28 साल के एक श्वेत ब्रिटिश व्यक्ति को शनिवार को हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया था, जिसे अब आतंकवाद से जुड़े आरोपों में फिर से गिरफ्तारर किया गया है। यह जानकारी ‘काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग साउथ ईस्ट’ (सीटीपीएसई) ने दी।

ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस मामले में “नई जानकारी और सबूत” सामने आए हैं, जिसके बाद सीटीपीएसई ने जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है।

सीटीपीएसई ने कहा, “तेजी से बदलते घटनाक्रम और जटिल जांच के दौरान नयी जानकारी और सबूत सामने आए हैं” और इसी वजह से अब वह जांच का नेतृत्व कर रही है।

भाषा प्रशांत वैभव

वैभव


लेखक के बारे में