पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले, तीन पुलिसकर्मियों की मौत
Modified Date: July 13, 2026 / 05:28 pm IST
Published Date: July 13, 2026 5:28 pm IST

पेशावर, 13 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को अलग-अलग आतंकी हमलों में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, टैंक-वजीरिस्तान मुख्य मार्ग पर मशाह जान बंगले के पास पुलिस के एक बख्तरबंद वाहन को लक्ष्य कर किए गए ‘आईईडी’ विस्फोट में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

एक अन्य घटना में नौशेरा जिले के खेशकी रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस कांस्टेबल पर गोलीबारी की जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी और मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमलों की निंदा की और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की।

उन्होंने मृत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भाषा मनीषा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में