आर्टिकल 370 हट जाना पाकिस्तान के लिए 1971 से भी बड़ी हार..जानिए कैसे?

आर्टिकल 370 हट जाना पाकिस्तान के लिए 1971 से भी बड़ी हार..जानिए कैसे?

आर्टिकल 370 हट जाना पाकिस्तान के लिए 1971 से भी बड़ी हार..जानिए कैसे?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: August 8, 2019 6:10 am IST

नईदिल्ली। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हट जाने के बाद से पाकिस्तान में हाय तौबा मचा हुआ है। पाकिस्तान में इसे बहुत बड़ी हार मानी जा रही है और मीडिया ने तो इसे 1971 के शर्मनार हार तक से तुलना कर दिया। पाकिस्तान में इसे बड़ी कूटनीतिक हार मानी जा रही है। ज्यादातर देशों ने इस कदम को भारत का अंदरूनी मामला बताकर अपने हांथ खड़े कर दिए हैं। इससे पाकिस्तान को हर ओर निराशा हांथ लगी है।

read more : धारा 370 : भारत के मजबूत होमवर्क और अचूक रणनीति से पस्त हुआ पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया जहां महज 2 हफ्ते पहले इमरान खान के अमेरिका दौरे का गुणगान कर रहा था और उसे इमरान का मास्टर स्ट्रोक बता रहा था, वहीं अब इसे बड़ी हार बता रहा है। इमरान खान की पूरे देश में फजीहत हो रही है और अब तक जो उन्हें मजबूत नेता मान रहे थे वे भी उन्हें अब तक का सबसे कमजोर नेता मानने लगे हैं।

read more : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सुरक्षाबलों को दिए जरूरी निर्देश, जम्मू-कश्मीर के लोगों को दी ये जानकारी

इन आलोचनाओं के बीच इमरान खान की सरकार बौखलाहट में भारत से कूटनीतिक संबंध तोड़ने की बात से लेकर युद्ध तक की धमकी दे रही है। सूत्रों के अनुसार इस बारे में पाकिस्तान एक दिन के अंदर कोई फैसला ले सकता है। हालांकि भारत पाकिस्तान को इग्नोर करने की रणनीति पर अब तक कायम है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/fVAALHrKQfM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com