पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत
Modified Date: May 25, 2026 / 12:59 pm IST
Published Date: May 25, 2026 12:59 pm IST

पेशावर, 25 मई (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार बस सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरबस से टकरा गई, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मरदान जिले के स्वात एक्सप्रेसवे पर हुई।

पुलिस के अनुसार, यात्री बस सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बस से टकरा गई, जो किसी यांत्रिक खराबी के कारण वहां खड़ी थी। इस दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित ऊपरी दीर और बाजौर जिलों के निवासी थे।

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि खड़ी बस के जनरेटर में खराबी आ गई थी, जिसके कारण उसे सड़क के किनारे रोकना पड़ा, तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, जबकि बचाव दल घटनास्थल पर राहत कार्य जारी रखे हुए हैं। बस यात्रियों को लेकर स्वात घाटी जा रही थी।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में