ट्रंप के बेटे की शादी के जश्न का खर्च पुतिन के करीबी रूसी कारोबारी ने उठाया

ट्रंप के बेटे की शादी के जश्न का खर्च पुतिन के करीबी रूसी कारोबारी ने उठाया

ट्रंप के बेटे की शादी के जश्न का खर्च पुतिन के करीबी रूसी कारोबारी ने उठाया
Modified Date: September 15, 2026 / 01:03 am IST
Published Date: September 15, 2026 1:03 am IST

न्यूयॉर्क, 15 सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी बेटिना ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि मई में उनकी शादी के जश्न के खर्च का एक हिस्सा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी कारोबारी ने वहन किया था।

बेटिना की ओर से दंपति के इंस्टाग्राम पेज पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि उमर क्रेमलेव “हमारे बहुत अच्छे दोस्त” हैं, जिन्होंने “हमारी शादी के बाद हमारे लिए बहुत दरियादिली से दो रातों के शानदार जश्न की मेजबानी की।”

बेटिना ने लिखा, “यह एक दोस्त की तरफ से शादी का बहुत ही शानदार तोहफा था, और इसके लिए हम तब भी बहुत शुक्रगुजार थे और आज भी हैं।”

‘प्रोपब्लिका’ नाम की एक गैर-लाभकारी खोजी वेबसाइट ने सोमवार को खबर दी थी कि बहामास में ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी के जश्न पर खर्च हुई धनराशि का बड़ा हिस्सा क्रेमलेव ने वहन किया था, जो एक अरबपति रूसी कारोबारी और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ (आईबीए) के प्रमुख हैं।

एपी पारुल गोला

गोला


लेखक के बारे में