अल्जीरिया के तट पर नौका के पलटने से कम से कम 17 सोमाली प्रवासियों की मौत
अल्जीरिया के तट पर नौका के पलटने से कम से कम 17 सोमाली प्रवासियों की मौत
मोगादिशु (सोमालिया), 24 अप्रैल (एपी) अल्जीरिया और स्पेन के बीच समुद्री क्षेत्र में एक नौका के पलट जाने के बाद कम से कम 17 सोमाली प्रवासी मारे गए। अल्जीरिया में सोमालिया के राजदूत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
राजदूत यूसुफ अहमद हसन ने सोमालिया की सरकारी मीडिया को बताया कि अपने परिचितों की तलाश कर रहे लोगों ने उनसे संपर्क किया। यूरोप की यात्रा के दौरान नौका के पलटने के बाद डूबने से 12 पुरुष और पांच महिलाओं की मौत हो गई।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझसे उन अभिभावकों ने संपर्क किया जो अपने बच्चों की तलाश कर रहे थे और उनके बारे में जानना चाहते थे।’’
हसन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अल्जीरियाई विदेश मंत्रालय से संपर्क किया, जिसने उन्हें सूचित किया कि राजधानी अल्जीयर्स से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम में एक तटीय प्रांत में अफ्रीकी प्रवासियों के एक समूह में शामिल लोगों की मौत हो गई है।
यूरोप जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के लिए उत्तरी अफ्रीका और स्पेन के बीच का मार्ग आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों में से एक है।
इन मार्गों पर विशेष रूप से पश्चिमी भूमध्य सागर और अटलांटिक गलियारों में जहाज डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
एपी यासिर गोला
गोला

Facebook


