प्राइया (केप वर्डे), छह सितंबर (एपी) अफ्रीकी द्वीपीय देश केप वर्डे में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना शनिवार को फोगो द्वीप के पहाड़ी इलाके में कैम्पानास डी सिमा मार्ग पर हुई। हादसे में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कई लोग घायल भी हुए।
एपी
सिम्मी सुरेश
सुरेश