मध्य गाजा में इजराइल के हमले में कम से कम 35 व्यक्ति मारे गए

मध्य गाजा में इजराइल के हमले में कम से कम 35 व्यक्ति मारे गए

मध्य गाजा में इजराइल के हमले में कम से कम 35 व्यक्ति मारे गए
Modified Date: December 31, 2023 / 08:41 pm IST
Published Date: December 31, 2023 8:41 pm IST

दीर अल-बलाह, 31 दिसंबर (एपी) मध्य गाजा में इजराइल द्वारा रविवार को किये गए हमलों में कम से कम 35 व्यक्ति मारे गए। यह जानकारी अस्पताल प्राधिकारियों ने दी।

इजराइल की सेना ने गाजा के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। यह हमला ऐसे समय किया गया जब देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक दिन पहले ही कहा था कि युद्ध ‘कई और महीनों’ तक जारी रहेगा।

सेना ने कहा कि इजराइली सेना गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर, खान यूनिस में कार्रवाई कर रही है। निवासियों ने छोटे क्षेत्र के मध्य भाग में हमलों की सूचना दी।

युद्ध ने व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका उत्पन्न कर दी है। अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उसने लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा एक कंटेनर जहाज की ओर दागी गई दो जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि कुछ घंटे बाद, चार नावों ने उसी जहाज पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने गोलीबारी की, जिसमें चालक दल के कई सशस्त्र सदस्य मारे गए।

इजराइली अधिकारियों के अनुसार, इजराइल का कहना है कि वह गाजा में हमास की शासन और सैन्य क्षमताओं को नष्ट करना चाहता है, जहां से हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था।

हमास शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के अभूतपूर्व हवाई और जमीनी हमले में अब तक 21,600 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और 55,000 से अधिक अन्य घायल हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मध्य गाजा के ज़्वेदा क्षेत्र में, एक इजराइली हवाई हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। शवों को सफेद प्लास्टिक में लपेटकर एक अस्पताल के सामने रखा गया था।

हुसैन सियाम के रिश्तेदार मृतकों में शामिल थे। हुसैन ने कहा, ‘‘इजराइली युद्धक विमानों ने पूरे परिवार पर बमबारी की।’’

इजराइली सेना ने कहा कि वह खान यूनिस में आतंकवादियों से जूझ रही है, जहां इजराइल का मानना ​​है कि हमास नेता छिपे हुए हैं।

एपी अमित संतोष

संतोष


लेखक के बारे में