उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में ईद की छुट्टियों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 40 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में ईद की छुट्टियों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 40 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में ईद की छुट्टियों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 40 लोगों की मौत
Modified Date: March 23, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: March 23, 2026 9:07 pm IST

पेशावर, 23 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ईद की छुट्टियों के दो दिनों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में लगभग 40 लोगों की मौत हुई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपात सेवा रेस्क्यू 1122 ने कहा कि उसने त्योहारी अवधि के दौरान कुल 1,914 आपात स्थितियों पर प्रतिक्रिया दी।

रेस्क्यू 1122 ने एक रिपोर्ट में बताया कि आपातकाल दलों ने 1,261 चिकित्सा मामलों, 62 आग की घटनाओं, झगड़ों और अपराध से संबंधित 33 मामलों, डूबने की पांच घटनाओं और 50 अन्य आपात स्थितियों को संभाला।

इन 48 घंटों के भीतर विभिन्न घटनाओं में कुल 40 लोगों की मौत हुई, जबकि 1,993 अन्य व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

दर्ज की गई कुल घटनाओं में से 484 सड़क दुर्घटनाएं थीं, जो ईद समारोह के दौरान बढ़ती यात्राओं के कारण हुई।

राष्ट्रीय आपात सेवा ने कहा कि पूरे प्रांत में निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया कि वे यात्रा करते समय खास सतर्क रहें, ताकि छुट्टियों के शेष दिनों में किसी भी प्रकार की और अधिक हताहत या क्षति को रोका जा सके।

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में