लीबिया में प्रवासियों की नौका डूबने से 53 लोगों की मौत होने की आशंका
लीबिया में प्रवासियों की नौका डूबने से 53 लोगों की मौत होने की आशंका
काहिरा, नौ फरवरी (एपी) लीबिया में प्रवासियों की नौका डूबने से 53 लोगों की मौत होने या उनके लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बेहतर जीवन की तलाश में यूरोप जाने की कोशिश करने वाले लोगों के साथ होने वालीं खतरनाक घटनाओं में यह नवीनतम घटना है।
संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने एक बयान में कहा कि नौका बृहस्पतिवार को देर रात लीबिया के पश्चिमी शहर जाविया से 55 अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर रवाना हुई थी।
बयान में कहा गया है कि लगभग छह घंटे बाद नौका में पानी भरने लगा और शुक्रवार सुबह यह जुवारा कस्बे के पास पलट गई।
बयान में कहा गया है कि दो नाइजीरियाई महिलाओं की जान बच गई और लीबियाई अधिकारी उन्हें पानी से बाहर ले आए।
जीवित बची एक महिला के पति की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला ने कहा कि उसके दो बच्चों की जान चली गई।
एपी जोहेब अविनाश
अविनाश

Facebook


