सूडान स्थित अस्पताल में हमला होने से कम से कम 64 लोगों की मौत : डब्ल्यूएचओ
सूडान स्थित अस्पताल में हमला होने से कम से कम 64 लोगों की मौत : डब्ल्यूएचओ
काहिर, 22 मार्च (एपी) सूडान के पश्चिमी दारफुर क्षेत्र में पिछले सप्ताह एक अस्पताल पर हुए हमले में कम से कम 64 लोग मारे गए, जिनमें 13 बच्चे शामिल थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयेसस ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वी दारफुर के अल डेइन टीचिंग अस्पताल पर हुए हमले में कम से कम 89 लोग घायल हो गए और हमले के बाद अस्पताल सेवा देने योग्य नहीं रहा।
सूडान में अप्रैल 2023 से सेना और प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच सत्ता संघर्ष जारी है, जिससे पूरे देश में अराजकता की स्थिति है।
आरएसएफ ने अस्पताल पर हुए हमले के लिए सेना को दोषी ठहराया है।
सेना ने हमले से इनकार किया है, लेकिन दो सैन्य अधिकारियों ने बताया कि हमला पास के एक थाने को निशाना बनाकर किया गया था।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस विनाशकारी युद्ध में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, लेकिन सहायता समूहों का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक हो सकती है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए हमलों में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
एपी यासिर शफीक
शफीक

Facebook


