बहरीन और इजराइल के बीच सामान्य होंगे राजनयिक संबंध, ट्रंप ने की मध्यस्थता, यूएई के साथ भी जल्द होगा समझौता
बहरीन और इजराइल के बीच सामान्य होंगे राजनयिक संबंध, ट्रंप ने की मध्यस्थता, यूएई के साथ भी जल्द होगा समझौता
वाशिंगटन, 12 सितंबर (भाषा) । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में बहरीन के साथ शांति समझौते में मध्यस्थता करने के बाद घोषणा की है कि इससे इजराइल और बहरीन के बीच राजनयिक संबंध सामान्य होने में मदद मिलेगी।
ट्रंप ने यह घोषणा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और बहरीन के किंग हमद बिन इसा अल खलीफा के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद की। दोनों नेताओं के बीच हुयी इस बातचीत के लिये ट्रंप ने मध्यस्थता की ।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, मोतीलाल वोरा, गुलाम नबी आजाद सहित क…
गौरतलब है कि इससे करीब एक महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इजराइल के बीच मध्यस्थता की थी।
अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में यूएई और इजराइल के नेताओं के बीच एक समझौता पर हस्ताक्षर होना है।
ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि शांति और सहयोग की भावना से प्रेरित होकर नेतन्याहू और अल खलीफा इस पर सहमत हुए हैं कि बहरीन, इजराइल के साथ अपने राजनयिक संबंधों को पूरी तरह सामान्य करेगा।
इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होंगे, सीधी उड़ानें शुरू होंगी तथा स्वास्थ्य, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, सुरक्षा और कृषि समेत व्यापक क्षेत्रों में सहयोग के लिए पहल की जाएगी।
ये भी पढ़ें-युवक ने रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को उतारा मौत के घाट, कहा- बना रही थ…
ट्रंप ने कहा, ‘‘वास्तव में यह एक ऐतिहासिक दिन है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब जब कई देश इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य कर रहे हैं, हमें भरोसा है कि क्षेत्र और अधिक स्थिर, सुरक्षित एवं समृद्ध होगा।’’

Facebook


