बांग्लादेश ने हादी की हत्या के मामले में आरोपियों को भारत से प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की

Ads

बांग्लादेश ने हादी की हत्या के मामले में आरोपियों को भारत से प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 09:29 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 09:29 PM IST

ढाका, नौ मार्च (भाषा) बांग्लादेश ने सोमवार को कहा कि उसने छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपी दो संदिग्ध हमलावरों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले संदिग्धों को भारतीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने सोमवार को उत्तर-पश्चिमी कॉक्स बाजार में पत्रकारों से कहा, ‘दोनों आरोपियों को प्रत्यर्पित करने की पहल की गई है।’

ढाका में एक अलग संवाददाता सम्मेलन में बांग्लादेश के पुलिस प्रमुख मोहम्मद अली हुसैन फाकिर ने कहा कि संदिग्धों फैसल करीम मसूद और आलमगीर हुसैन को वापस लाने के लिए राजनयिक प्रयास जारी हैं।

‘इंकलाब मंच’ के प्रवक्ता और भारत के कट्टर आलोचक रहे हादी जुलाई-अगस्त 2024 के जनांदोलन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हुए थे। इन आंदोलनों के कारण शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार गिर गई थी। 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान हादी के सिर में गोली मार दी गई थी। हादी आगामी 12 फरवरी के संसदीय चुनाव में उम्मीदवार थे। उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, लेकिन 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप