Bangladesh Bus Accident Update: देखते ही देखते नदी में समा गई बस, छटपटाते रहे लोग, अबतक 23 यात्रियों ने तोड़ा दम, देखें खौफनाक मंजर का वीडियो

Bangladesh Bus Accident Update: देखते ही देखते नदी में समा गई बस, छटपटाते रहे लोग, अबतक 23 यात्रियों ने तोड़ा दम, देखें खौफनाक मंजर का वीडियो

Bangladesh Bus Accident Update: देखते ही देखते नदी में समा गई बस, छटपटाते रहे लोग, अबतक 23 यात्रियों ने तोड़ा दम, देखें खौफनाक मंजर का वीडियो

Bangladesh Bus Accident Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 26, 2026 / 11:20 am IST
Published Date: March 26, 2026 10:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजबाड़ी जिले में हादसा
  • 23 लोगों की मौत
  • प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त कर जांच के निर्देश दिए

बांग्लादेश: Bangladesh Bus Accident Update बांग्लादेश में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस नदी (Bangladesh Bus Accident News) में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि 23 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 11 लोगों ने अपनी तैरकर अपनी जान बचा ली है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए, जबकि प्रशासन ने भी तेजी से राहत और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मुश्किल हालात और खराब मौसम के बीच करीब छह घंटे की मेहनत के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया।

जानें कैसे हुआ हादसा?

Bangladesh Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल का है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका लौट रहे थे। बस में करीब 40 लोग सवार थे, इसमें बच्चे भी शामिल थे। तभी रास्ते में पड़ने वाली पद्मा नदी को पार करने के लिए बस को नाव पर चढ़ाने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान बस ड्राइवर की लापरवाही से बस संतुलन खो बैठी और सीधे नदी में जा गिरी। जिससे अबतक 23 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला गया।इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बांग्लादेश सरकार ने दिए जांच के आदेश

यात्रियों में से कई लोग एक ही परिवार के थे। बस के बाहर खड़े लोग तो बच गए, लेकिन उनके अपने वाहन के अंदर ही डूब गए, जिससे वहां का माहौल बेहद हृदयविदारक हो गया। घटना के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी ली और मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।