Bangladesh Election: बांग्लादेश में आज होगा आम चुनाव, शेख हसीना के जाने के बाद पहली बार होगी वोटिंग, 10 लाख सुरक्षा बल तैनात
Bangladesh Election: बांग्लादेश में आज होगा आम चुनाव, शेख हसीना के जाने के बाद पहली बार होगी वोटिंग, 10 लाख सुरक्षा बल तैनात

Bangladesh Election
- बांग्लादेश में 18 महीनों बाद आज होगा आम चुनाव
- 299 सीटों के लिए सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग
- शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे
नई दिल्ली: 18 महीने के बाद आज बांग्लादेश नया नेतृत्व चुनने के लिए तैयार है। करीब डेढ़ साल के लंबे इंतज़ार के बाद आज बांग्लादेश में आम चुनाव (Bangladesh Election) हो रहे हैं। देश की 299 संसदीय सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। बता दें कि शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद पहली बार ये चुनाव हो रहे हैं। आज बांग्लादेश की जनता ये तय करेंगी कि ढाका का शासन उदारवादी लोकतांत्रिक शक्तियों के हाथ में होगा या यहां भी कट्टरपंथी ताकतें कब्जा जमाएगी।
एक सीट पर रद्द हुई वोटिंग
Bangladesh Election आपको बता दें कि बांग्ला देश का ये 13वें राष्ट्रीय चनाव है, जो रिफॉर्म पैकेज पर रेफरेंडम के साथ हो रहे हैं। बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक, एक उम्मीदवार की मौत के बाद एक सीट पर वोटिंग रद्द कर दी गई है। चुनाव आयोग ने वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को मतदान केंद्रों पर बैलेट बॉक्स और चुनाव सामग्री पहुंचा दी है।
10 लाख सुरक्षा बल तैनात
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलेक्शन कमीशन ने करीब 10 लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की है। पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे देश में अलर्ट पर हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
बांग्लादेश में ये चुनाव क्यों है महत्वपूर्ण?
अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा और वे भारत चली गईं। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार ने जिम्मेदारी संभाली। अंतरिम प्रशासन ने चुनावी सुधारों और निष्पक्ष मतदान की तैयारी के बीच अवामी लीग का पंजीकरण निलंबित कर दिया, जिससे वह इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकी। ऐसे में अवामी लीग की गैरमौजूदगी ने चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 12 February 2026: आज बन रहा है दुर्लभ हर्ष योग, क्या खुलने वाली है आपकी किस्मत की बंद तिजोरी? जानिए पूरा ज्योतिषीय रहस्य
- Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू हो रहा है शुभ समय! इन राशियों की चमकेगी किस्मत! पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- Raipur News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी, महज इस बात को लेकर युवक पर आरोपी ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कुल 300 सीटों में से 299 पर आज मतदान हो रहा है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Bangladesh Election
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 am