ट्रंप ने ‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ के गायक ली ग्रीनवुड की पत्नी को अमेरिकी राजदूत के तौर पर नामित किया

ट्रंप ने ‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ के गायक ली ग्रीनवुड की पत्नी को अमेरिकी राजदूत के तौर पर नामित किया

ट्रंप ने ‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ के गायक ली ग्रीनवुड की पत्नी को अमेरिकी राजदूत के तौर पर नामित किया
Modified Date: September 15, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: September 15, 2026 8:55 am IST

वाशिंगटन, 15 सितंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ के गायक ली ग्रीनवुड की पत्नी किम्बर्ली ग्रीनवुड को बारबाडोस और पूर्वी कैरिबियाई देशों के लिए अमेरिकी राजदूत के तौर पर सोमवार को नामित किया।

किम्बर्ली ग्रीनवुड उन नामित लोगों की सूची में शामिल हैं, जिनके नामों को पुष्टि के लिए ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) के पास भेजा है।

किम्बर्ली ने सोमवार को बाद में इंस्टाग्राम पर अपने पति और ट्रंप के साथ एक तस्वीर साझा की और उन्हें नामित करने के लिए राष्ट्रपति का आभार जताया।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति जी, मुझ पर विश्वास जताने और मुझे सेवा का यह असाधारण अवसर देने के लिए धन्यवाद।’’

किम्बर्ली के पति ली ग्रीनवुड राष्ट्रपति ट्रंप के पसंदीदा गायकों में से एक हैं। उनका लोकप्रिय देशभक्ति गीत वर्षों से ट्रंप के राजनीतिक कार्यक्रमों में उनके मंच पर आने के दौरान बजाया जाता रहा है।

ट्रंप ने ली ग्रीनवुड के साथ कारोबारी साझेदारी भी की थी। दोनों ने मिलकर 59.99 अमेरिकी डॉलर की ‘गॉड ब्लेस द यूएसए बाइबल’ बेची थी।

ली ग्रीनवुड ने अपनी पत्नी की सराहना और उनके नामांकन का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी पत्नी ने ट्रंप के साथ 18 वर्षों तक काम किया था जब ट्रंप ‘मिस यूनिवर्स संगठन’ के मालिक थे और किम्बर्ली ग्रीनवुड विभिन्न राज्यों में होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिताओं का संचालन करती थीं।

एपी खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में