बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान ने सिलहट में बाढ़ सुरक्षा बुनियादी ढांचे का मार्ग प्रशस्त किया

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान ने सिलहट में बाढ़ सुरक्षा बुनियादी ढांचे का मार्ग प्रशस्त किया

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान ने सिलहट में बाढ़ सुरक्षा बुनियादी ढांचे का मार्ग प्रशस्त किया
Modified Date: May 2, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: May 2, 2026 7:55 pm IST

ढाका, दो मई (भाषा) बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने शनिवार को देश के सिलहट जिले में सुरमा नदी के किनारे नदी तट विकास परियोजना की शुरुआत की। सरकारी समाचार एजेंसी ‘बांग्लादेश संगबाद संस्थान’ (बीएसएस) की खबर के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ सुरक्षा बुनियादी ढांचे का निर्माण करना और सौंदर्यीकरण के माध्यम से नदी के तट की स्थिति में सुधार करना है।

यह परियोजना नदी तटीय क्षेत्रों में शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के सरकार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। इसका लक्ष्य गंगा-ब्रह्मपुत्र तटीय क्षेत्र में, विशेष रूप से मानसून के दौरान बाढ़ से होने वाले विनाशकारी नुकसान को कम करना है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिलहट मंडल में आई अचानक बाढ़ से 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे और 51,000 से अधिक लोगों को आश्रय स्थलों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

सुरमा नदी पूर्वोत्तर बांग्लादेश की एक प्रमुख नदी है, जो सिलहट से होकर बहती है। यह जल निकासी, परिवहन और स्थानीय आजीविका में केंद्रीय भूमिका निभाती है। यह व्यापक बराक नदी प्रणाली का हिस्सा है, जो इस क्षेत्र की पारिस्थितिकी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री के रूप में शहर के अपने पहले दौरे पर रहमान के साथ उनकी पत्नी और कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में