बांग्लादेश में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 137 पहुंची, बचाव कार्य जारी
बांग्लादेश में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 137 पहुंची, बचाव कार्य जारी
ढाका। बांग्लादेश में हुई भीषण बारिश और उससे आए भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या 137 तक पहुंच गई है। इसी के साथ राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाते हुए बुधवार को नए सिरे से बचाव अभियान शुरू किया गया।
अधिकारियों के अनुसार दक्षिणपूर्वी चटगांव, बंदरबन और रंगामाटी पहाड़ी जिले इस प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी बड़ी संख्या में लोग लापता है। वैसे मृत लोगों की आधिकारिक पुष्टी 129 है वहीं मीडिया रिपोर्ट में इस संख्या को 137 बताया जा रहा है।

Facebook


