नेपाल में मादक पदार्थों के साथ भारतीय नागरिक समेत छह लोग गिरफ्तार
नेपाल में मादक पदार्थों के साथ भारतीय नागरिक समेत छह लोग गिरफ्तार
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 24 जुलाई (भाषा) नेपाल के मधेश प्रांत में पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ पास रखने के आरोप में एक भारतीय नागरिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा से सटे सिरहा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार भारतीय नागरिक की पहचान बिहार निवासी 22 वर्षीय विद्यानंद यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लगभग 243 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस दल पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस को बचाव में गोलियां चलानी पड़ीं। इस जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से सात मोबाइल फोन और नेपाल में पंजीकृत दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।
भाषा सुमित प्रशांत
प्रशांत

Facebook


