बाइडन ने सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर रोक का ट्रंप प्रशासन का फैसला पलटा

बाइडन ने सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर रोक का ट्रंप प्रशासन का फैसला पलटा

बाइडन ने सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर रोक का ट्रंप प्रशासन का फैसला पलटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: January 26, 2021 10:11 am IST

वाशिंगटन, 26 जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर कर अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल के उस आदेश को पलट दिया जिसमें सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर एक तरह से रोक लगा दी गई थी।

बाइडन ने ओवल ऑफिस में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ बैठक के दौरान आदेश पर हस्ताक्षर किए जिससे लैंगिक पहचान के आधार पर लोगों को सेना से बाहर करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आदेश पर हस्ताक्षर करने के साथ ही कहा, ‘‘मैं जो कर रहा हूं, उससे सभी योग्य अमेरिकी सेना में सेवा देने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।’’

आदेश रक्षा एवं गृह विभाग को सेना तथा तटरक्षक बल के लिए इस संबंध में कदम उठाने का निर्देश देता है।

इन विभागों से कहा गया है कि वे 60 दिन के भीतर राष्ट्रपति को प्रगति रिपोर्ट दें।

एपी नेत्रपाल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में