ब्राजील: झील में बोटिंग के दौरान नाव पर गिरी विशाल चट्टान, 7 सैलानियों की मौत, देखें खौफनाक VIDEO
ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में शनिवार को एक चट्टान का हिस्सा टूटकर तीन नावों पर गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर घायल हो गए।
rock face collapses on boats
rock face collapses on boats
नई दिल्ली, 09 जनवरी 2022। ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में शनिवार को एक चट्टान का हिस्सा टूटकर तीन नावों पर गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा 20 लोग लापता भी हैं। ‘रॉयटर्स’ में छपी एक खबर के मुताबिक, घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
read more: एसएलसी ने संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि फर्नास लेक पर लोग नौका सवारी का आनंद ले रहे हैं, तभी चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नौकाओं के ऊपर गिर गया। स्थानीय समय के अनुसार यह हादसा करीब 11 बजे हुआ है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मिनस गिरैस राज्य में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है, बारिश में चट्टानों के गिरने की आशंका बनी रहती है।
https://twitter.com/AnthonyBoadle/status/1479949237685260301
read more: IMD Alert: इन 9 राज्यों में 11 जनवरी तक लगातार होगी बारिश, घना कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें

Facebook


