शह मात The Big Debate: ‘रेत के पैसों से दांव.. युवक कांग्रेस का चुनाव’, पूर्व मंत्री ने चुनाव पर उठाए सवाल, शिव डहरिया के सीधे आरोपों के बाद क्या कांग्रेस लेगी संज्ञान?
Chhattisgarh Youth Congress Election: युवा कांग्रेस चुनाव में दो दिग्गजों पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है
Chhattisgarh Youth Congress Election/Image Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया के बीच एक बयान ने खलबली मचा दी है।
- पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, यूथ कांग्रेस चुनाव में रेत उत्खनन का पैसा चल रहा है।
- कांग्रेस के भीतर के इन हालात पर बीजेपी को चुटकी लेने का मौका मिल गया है।
Chhattisgarh Youth Congress Election: रायपुर: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया के बीच एक बयान ने खलबली मचा दी है। दरअसल, युवा कांग्रेस चुनाव में दावेदारों के साथ-साथ प्रदेश के दो दिग्गजों पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है, दोनों ने अपने-अपने अलग-अलग कैंडिडेट उतारे हैं। जिस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया के बयान ने सवाल उठा दिए, डहरिया ने कहा कि यूथ कांग्रेस चुनाव में रेत उत्खनन का पैसा चल रहा है, डहरिया ने यहां तक कहा कि यूथ प्रदेश अध्यक्ष के एक दावेदार के लिए, प्रदेश के एक मंत्री का पैसा लग रहा है।
वैसे एक और मुद्दा चर्चा में है, दावा है कि यूथ कांग्रेस चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार ने मध्य प्रदेश और पंजाब से कंपनी हायर की है जो उनके पक्ष में सदस्य बनाने और वोटिंग कराने में जुटी है। शिकायत मिलने पर जांजगीर इलाके में यूथ कांग्रेसियों ने उन्हें पड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।
Chhattisgarh Youth Congress Election: कांग्रेस के भीतर के इन हालात पर बीजेपी को चुटकी लेने का मौका मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि ये है कांग्रेस की गुटबाजी का ताजा नमूना, पूर्व मंत्री भी जानते हैं कि रेत उत्खनन का पैसा कहां-कहां लग रहा है।
वैसे, चुनाव में जीत के ही सबसे ज्यादा मायने हैं, लेकिन क्या इन तरीकों से संगठन के चुनावों में इस्तेमाल के बाद, सही पदाधिकारी मिलेंगे? क्या वो पार्टी को असल चुवानों में बड़ी जीत दिलाने काम करेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: राहुल, दौरा, सियासी रार.. Gen-Z के बहाने तकरार, छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर सियासी विवाद, जेन-Z के बहाने क्यों गरमाई सियासत?
- Brazil Lightning Strike : बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर बिता रही थी सुकून के पल, अचानक बदला मौसम और फिर हुआ कुछ ऐसा! CCTV देख दहल जाएंगे
- Swara Bhasker Controversy : स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर उठाए सवाल! ‘क्या इज्जत बचाने के लिए खुदकुशी ही रास्ता?’ बयान पर मचा बवाल

Facebook


