Jabalpur Crime News: पिंजड़े में बंद हुआ कुख्यात ‘चूहा’, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, लोगों के बीच फैलाता था खौफ, 5 हजार का था इनामी बदमाश

Jabalpur Crime News: पिंजड़े में बंद हुआ कुख्यात 'चूहा', पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, लोगों के बीच फैलाता था खौफ, 5 हजार का था इनामी बदमाश

Jabalpur Crime News: पिंजड़े में बंद हुआ कुख्यात ‘चूहा’, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, लोगों के बीच फैलाता था खौफ, 5 हजार का था इनामी बदमाश

Jabalpur Crime News | Photo Credit: AI

Modified Date: September 2, 2026 / 08:47 am IST
Published Date: September 2, 2026 8:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • कुख्यात बदमाश 'चूहा' गिरफ्तार
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आनन्दनगर में घेराबंदी कर पकड़ा
  • बदमाश 'चूहा' पर दर्ज हैं 26 गम्भीर अपराध

जबलपुर: Jabalpur Crime News अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्यप्रदेश के जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कुख्यात बदमाश ‘चूहा’ को गिरफ्तार (Criminal ‘Chuha’ arrested) कर ली है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आनंद नगर के पास घेराबंदी कर उन्हें दबोचा है। जिसके बाद उसका शहर में जुलूस निकाला गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पांच हजार का इनाम घोषित था अपराधी

Jabalpur Crime News जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर बदमाश का पूरा नाम विवेक पाण्डेय उर्फ ‘चूहा’ है। बताया जा रहा है कि हत्या के प्रयास के मामले में बदमाश पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। उनके खिलाफ 26 गम्भीर अपराध दर्ज है। वहीं पुलिस ने बदमाश ‘चूहा’ पर पांच हजार का इनाम भी रखा था।

25 से 26 आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, विवेक उर्फ चूहा पांडे को क्षेत्र में कुख्यात अपराधी के रूप में जाना जाता है। उसके खिलाफ अधारताल सहित आसपास के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े करीब 25 से 26 मामले दर्ज हैं। आरोपी के चलते क्षेत्र में लोगों के बीच उसका खौफ बताया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।