शह मात The Big Debate: राहुल, दौरा, सियासी रार.. Gen-Z के बहाने तकरार, छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर सियासी विवाद, जेन-Z के बहाने क्यों गरमाई सियासत?
Chhatron Ki Goonj Programme MP: एमपी में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के स्थल को लेकर सियासी विवाद की स्थिति बनती जा रही है।
Chhatron Ki Goonj Programme MP/Image Credit: IBC24
- जेन-जी इन दिनों राजनीति के केंद्र बने हुए हैं।
- राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं।
- कार्यक्रम स्थल को लेकर सियासी विवाद की स्थिति बनती जा रही है।
Chhatron Ki Goonj Programme MP: भोपाल: जेन-जी इन दिनों राजनीति के केंद्र बने हुए हैं। हर सियासी पार्टी उनको रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। इसी कड़ी में राहुल गांधी.. कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के बाद इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। लेकिन कार्यक्रम स्थल को लेकर सियासी विवाद की स्थिति बनती जा रही है। बीजेपी ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को चिट्ठी लिखकर 3 विकल्प सुझाए। इधर, भोपाल में छात्रों के प्रोत्साहन कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए, कांग्रेस को निशाने पर लिया और बात नाना-दादी तक पहुंच गई।
सीएम के बयान का समर्थन करते हुए बीजेपी ने भी कहा कि राहुल गांधी को एमपी की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया और कहा कि जिस स्कूल से पढ़कर बीजेपी के नेता आए हैं, वो स्कूल कांग्रेस सरकार ने बनाए थे।
Chhatron Ki Goonj Programme MP: कार्यक्रमों की आड़ और बयानों की बौछार.. दोनों का मकसद साफ है- जेनजी को अपने पाले में लाना। लेकिन सवाल ये है कि किसके दावों में ज्यादा दम है और युवा आखिर किससे कन्वेंस होते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Swara Bhasker Controversy : स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर उठाए सवाल! ‘क्या इज्जत बचाने के लिए खुदकुशी ही रास्ता?’ बयान पर मचा बवाल
- Yogi Adityanath AI Video : सीएम योगी पर बने AI वीडियो पर फूटा संत समाज का गुस्सा, अखिलेश यादव पर भड़के संत, बोले- ‘राजनीतिक रूप से पड़ेगा भारी’
- Bilaspur Violence Case Update: दो पक्षों के बीच झड़प का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बवाल और पथराव के बाद न्यायधानी में बना था तनाव का माहौल

Facebook


