ब्रिटिश पुलिस एंड्रयू के एप्स्टीन से संवेदनशील रिपोर्ट साझा करने संबंधी दावों की जांच कर रही
ब्रिटिश पुलिस एंड्रयू के एप्स्टीन से संवेदनशील रिपोर्ट साझा करने संबंधी दावों की जांच कर रही
लंदन, नौ फरवरी (भाषा) ब्रिटिश पुलिस इन दावों की जांच कर रही है कि शाही उपाधियों से वंचित किए गए एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर ने यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एप्स्टीन के साथ संवेदनशील रिपोर्ट साझा की थीं। टेम्स वैली पुलिस की ओर से सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।
लंदन के पश्चिम में स्थित इलाके टेम्स वैली पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, जहां विंडसर कैसल के पास रॉयल लॉज में स्थित एंड्रयू का पूर्व शाही आवास भी स्थित है।
यह जांच ऐसे समय में की जा रही है, जब मीडिया संगठन अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी एप्स्टीन के खिलाफ जांच संबंधी दस्तावेजों पर बड़े पैमाने पर खबरें प्रसारित कर रहे हैं।
इन दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि एंड्रयू ने 2010 में एप्स्टीन को दक्षिण-पूर्व एशिया के अपने दौरे से जुड़ी रिपोर्ट भेजी थीं, जब वह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए ब्रिटेन के दूत थे।
दस्तावेजों से यह भी संकेत मिलता है कि एंड्रयू ने एप्स्टीन के साथ हनोई, हो ची मिन्ह, सिंगापुर, कुआलालंपुर और हांगकांग की दो हफ्ते की यात्रा का कार्यक्रम भी साझा किया था।
एपी पारुल सुरेश
सुरेश

Facebook


