ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार किए जाने के बाद रिहा
ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार किए जाने के बाद रिहा
वेंट्यूरा (अमेरिका), पांच मार्च (एपी) पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स को बुधवार रात दक्षिणी कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया और अगली सुबह तड़के उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि उन पर लगाया गया आरोप स्पष्ट नहीं था। वेंट्यूरा काउंटी शेरिफ कार्यालय की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गयी।
उनकी प्रतिनिधि के साथ-साथ कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (वह एजेंसी जिसने कथित तौर पर गिरफ्तारी की) से भी टिप्पणी मांगी गयी लेकिन फिलहाल जवाब नहीं मिला है।
शेरिफ कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार, स्पीयर्स को वेंट्यूरा काउंटी में रात करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया था और बृहस्पतिवार को रिहा कर दिया गया। उनकी अदालत में पेशी की तारीख चार मई निर्धारित है।
एपी
प्रशांत नरेश
नरेश

Facebook


