ईरान से युद्ध को लेकर कनाडा से बातचीत नहीं की गई, आक्रामक सैन्य अभियान में शामिल नहीं होंगे : मंत्री
ईरान से युद्ध को लेकर कनाडा से बातचीत नहीं की गई, आक्रामक सैन्य अभियान में शामिल नहीं होंगे : मंत्री
अंकारा, 17 मार्च (एपी) कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने मंगलवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा हमला करने से पहले कनाडा से कोई परामर्श नहीं लिया गया था और उसकी किसी भी आक्रामक सैन्य अभियान में हिस्सा लेने की मंशा नहीं है।
आनंद ने अंकारा में तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान के साथ होने वाली वार्ता से पहले एसोसिएटेड प्रेस को टेलीफोन पर दिये गए एक संक्षिप्त साक्षात्कार में रेखांकित किया कि कनाडा की प्राथमिकता तनाव को कम करने और अपने नागरिकों की सुरक्षा करना है।
युद्ध जारी रहने के बीच, क्षेत्र की स्थिति पर विचार-विमर्श करने के लिए आनंद तुर्किये पहुँचीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले सप्ताह नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन)सहयोगियों और प्रमुख शक्तियों से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में मदद करने का आह्वान किया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि वे इनकार करते हैं, तो गठबंधन को ‘बहुत बुरे भविष्य’ का सामना करना पड़ेगा।
आनंद ने कहा,‘‘कनाडा से परामर्श नहीं किया गया, उसने सैन्य कार्रवाई में भाग नहीं लिया और न ही उसका आक्रामक सैन्य अभियान में भाग लेने का कोई इरादा है। हमारी विदेश नीति तनाव कम करने, नागरिकों की सुरक्षा और मानवतावाद पर केंद्रित है।’’
उन्होंने कहा,‘‘हमारी विदेश नीति तनाव कम करने, नागरिकों की सुरक्षा और सामान्य रूप से मानवतावाद पर केंद्रित है।’’
मंत्री ने कहा कि तुर्किये के उपराष्ट्रपति सेवडेट यिलमाज़ के साथ एक बैठक में, दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि ‘‘तनाव कम करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों के जीवन के हित में पश्चिम एशिया में युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता है।’’
एपी धीरज दिलीप
दिलीप

Facebook


