गाजा में संघर्षविराम इजराइलियों और फलस्तीनियों उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा : ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के दूत

गाजा में संघर्षविराम इजराइलियों और फलस्तीनियों उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा : ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के दूत

गाजा में संघर्षविराम इजराइलियों और फलस्तीनियों उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा : ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के दूत
Modified Date: May 13, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: May 13, 2026 8:20 pm IST

यरूशलम, 13 मई (एपी) इजराइल-हमास संघर्षविराम को लेकर ‘इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ पीस’ के उच्च प्रतिनिधि एवं दूत निकोले म्लाडेनोव ने मंगलवार को स्वीकार किया कि इस दिशा में बहुत कम प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘संघर्षविराम के सात महीने बाद भी गाजा के भविष्य के द्वार बंद हैं। यह वह नहीं है जिसका फलस्तीनियों से वादा किया गया था और न ही यह वह है जिसके वे हकदार हैं, और यह इजराइल को भी आगे बढ़ने के लिए वह सुरक्षा भी नहीं दे रहा है, जैसा कि इजराइली लोग चाहते हैं।’’

दूत ने गाजा में हमास के हथियार डालने की मांग को ‘‘अपरिवर्तनीय’’ बताया, हालांकि कहा कि गैर-सैन्यीकृत हमास के लिए रास्ता खुला है।

पिछले साल ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठकें शुरू होने के बाद से, चरणबद्ध संघर्षविराम के प्रमुख सिद्धांतों पर बहुत कम प्रगति हुई है, जिनमें हमास और अन्य आतंकवादी समूहों का हथियार डालना और दो साल के युद्ध के बाद लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुके क्षेत्र का पुनर्निर्माण शुरू करना शामिल है।

एपी शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में