Gold Mine Accident: खदान में दर्दनाक हादसा, सोना निकालने गए 30 खनिकों की मौत, मची चीख-पुकार…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Gold Mine Accident: खदान में दर्दनाक हादसा, सोना निकालने गए 30 खनिकों की मौत, मची चीख-पुकार...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Gold Mine Accident: खदान धंसने से दर्दनाक हादसा, सोना निकालने गए 30 खनिकों की मौत, मची चीख-पुकार...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी /image: AI Generated
- सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक के नाना-मामबेरे प्रीफेक्चर में सोने की खदान अचानक धंस गई
- हादसे में कम से कम 30 खनिकों की मौत की सूचना है
- बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं
बैंगुई। Central African Republic Gold Mine Collapse: सेंट्रल अफ़्रीकन रिपब्लिक इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां पश्चिमी हिस्से में सोने की एक खदान अचानक ढह गई। इस हदासे में कम से कम 30 खनिकों की मौत (30 Miners Dead) हो गई और कई अन्य लोगों की फंसे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है। खदान में फंसे हुए खनिकों को निकालने की कोशिश की जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
जानकरी के अनुसार यह घटना नाना-मामबेरे प्रीफेक्चर के अब्बा इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि एक पारंपरिक खदान (Gold Mine Collapse) थी और तकनीकों का कम इस्तेमाल किया जाता था। बचावकर्मी फंसे हुए अन्य खनिकों की तलाश कर रहे हैं।
खदान से 30 शव निकाले गए (Gold Mine Accident Today)
Central African Republic Gold Mine Collapse वहीं इलाके के डिप्टी मेयर, सुलेमान बी ने कहा कि कई घंटों की मशक्कत के बाद खदान (Central African Republic Mine Accident) से 30 शव निकाल लिया गया है। घायल खनिकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा, यह भयानक है और हम स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों से भी मदद की अपील कर रहे हैं ताकि उन लोगों को गड्ढे से बाहर निकाला जा सके जो खुद बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
मची अफरा-तफरी (Gold Mine Accident)
वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे। जिसका फुटेज सामने आया है, उसमें अफरा-तफरी के बीच बचाव कार्य होते दिख रहे हैं। कीचड़ से सने ज़्यादातर युवक और महिला खनिक गड्ढे से एक शव निकालते हुए दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
- Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- UP BJP New Incharge: UP में बीजेपी की कमान विनोद तावड़े के हाथों, इन राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Facebook


