Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके...पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके...पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड /image: Social Media

Modified Date: August 18, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: August 18, 2026 1:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
  • पंत ने सिर्फ 51 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया
  • उनसे पहले बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट 100 टेस्ट छक्के लगा चुके थे

गॉल। Rishabh Pant 100 Test Sixes: टीम इंडिया के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार को श्रीलंका (India vs Sri Lanka Test) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। पंत ने अपने 51वें मैच में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इस तरह से वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैच में 100 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने 82वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा (Rishabh Pant World Record)

Rishabh Pant 100 Test Sixes पंत से पहले स्टोक्स (138 छक्के), न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के) और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की थी। मैच शुरू होने से पहले पंत के नाम पर 97 छक्के दर्ज थे। उन्होंने पहली पारी में क्रिस गेल के 98 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

भारतीय बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा दोनों 91 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.