अफगानिस्तान में कार बम धमाके में खुफिया निदेशालय के मुख्य अभियोजक और उनके अंगरक्षक की मौत

अफगानिस्तान में कार बम धमाके में खुफिया निदेशालय के मुख्य अभियोजक और उनके अंगरक्षक की मौत

अफगानिस्तान में कार बम धमाके में खुफिया निदेशालय के मुख्य अभियोजक और उनके अंगरक्षक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 6, 2021 6:56 pm IST

काबुल, छह मार्च (एपी) अफगानिस्तान के खुफिया निदेशालय के मुख्य अभियोजक सैयद महमूद आगा और उनके अंगरक्षक की शनिवार को कार बम धमाके में मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हेल्मंद प्रांत की प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्ला अफगान ने कहा कि आगा दक्षिण के लश्करगाह शहर में अपने कार्यालय जा रहे थे तभी विस्फोटकों से लदी एक कार चला रहे हमलावर ने आगा के काफिले को निशाना बनाकर धमाका कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि आगा के एक अंगरक्षक की भी मौत हो गई और दो राहगीर समेत आठ अन्य लोग घायल हो गए। किसी समूह ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

एपी

जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में