चीन ने सीआईए के लिए जासूसी करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

Ads

चीन ने सीआईए के लिए जासूसी करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

  •  
  • Publish Date - August 11, 2023 / 06:24 PM IST,
    Updated On - August 11, 2023 / 06:24 PM IST

ताइपे (ताइवान), 11 अगस्त (एपी) चीन ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के लिए जासूसी करने के संदेह में एक सैन्य औद्योगिक समूह से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ ही बीजिंग और वाशिंगटन के बीच जासूसी के सार्वजनिक आरोपों की कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है।

देश के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ज़ेंग नाम का एक सैन्य औद्योगिक कर्मी बड़ी रकम के बदले सीआईए को खुफिया जानकारी प्रदान कर रहा था।

मंत्रालय के वीचैट पेज पर पोस्ट किए गए बयान में कहा गया, ‘ज़ेंग मानसिक रूप से धीरे-धीरे (अमेरिकी अधिकारी) निर्भर हो गया, जिसने इस मौके का फायदा उसे पश्चिमी मूल्यों से परिचित कराने के रूप में उठाया।’

एपी नेत्रपाल नरेश

नरेश