IND W vs PAK W Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें कितने बजे से शुरू होगा मैच, यहां देखें Live Streaming /image: Social Media
दुबई: IND W vs PAK W Asia Cup 2026 Live Streaming भारत और पाकिस्तान (India Women vs Pakistan Women) के बीच एशिया कप 2026 (Women Asia Cup 2026) का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिहाज से यह मैच बेहद अहम है। तो आइये जानते है पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।
IND W vs PAK W Asia Cup 2026 Live Streaming दुबई स्टेडियम में मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी आसानी होती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है और स्पिनरों को टर्न और ग्रिप मिलने लगती है।
मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर होगी।
IND W vs PAK W Asia Cup 2026 Live Streaming महिला टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया और पाकिस्तान अब तक 17 बार भिड़े है। जिमें से भारत ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मैचों में सफलता मिली है। महिला टी20 एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।
भारतीय महिला टीम : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, अयमान फातिमा, तूबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीना, मोमिना रियासत, ईमान नसीर, वहीदा अख्तर।