China gas pipe explosion : बीच बाजार गैस पाइप विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल

China gas pipe explosion : बीच बाजार गैस पाइप विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल

China gas pipe explosion : बीच बाजार गैस पाइप विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: June 13, 2021 7:16 am IST

China gas pipe explosion  : बीजिंग ( Beijing ), 13 जून (भाषा) मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य गंभीर रूप से, 150 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक मीडिया ने यह खबर दी। यह विस्फोट झांगवान जिले के शियान शहर में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ। खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

read more: लॉकडाउन को लेकर CM ने दी चेतावनी, जहां हमने अनलॉक किया वहां भीड़ अन…

सरकारी चैनल ‘सीजीटीएन-टीवी’ ने खबर दी कि धमाके में कई इमारतें तबाह हो गईं और 12 लोगों की मौत हुई तथा 150 अन्य घायल हो गए। हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने खबर दी कि विस्फोट शियान के यान्हु बाजार में हुआ जहां कई लोग नाश्ता कर रहे थे या बाजार में सब्जी खरीद रहे थे।

read more: Farooq Abdullah supported Digvijay on Article 370 : धारा 370 पर फार…

शहर के नगरपालिका कार्यालय ने घटना के बाद शुरू में कहा था कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीबो’ पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बचाव कर्मी इन तबाह हुए घरों से बड़े पैमाने पर मलबा हटाते दिख रहे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com