China Heavy Rain: यहां भारी बारिश और बाढ़ से मचा हड़कंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर, देखकर हर कोई रह गया हैरान, प्रशासन ने लोगों से की घर में रहने की अपील

China Heavy Rain: यहां भारी बारिश और बाढ़ से मचा हड़कंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर, देखकर हर कोई रह गया हैरान, प्रशासन ने लोगों से की घर में रहने की अपील

China Heavy Rain: यहां भारी बारिश और बाढ़ से मचा हड़कंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर, देखकर हर कोई रह गया हैरान, प्रशासन ने लोगों से की घर में रहने की अपील

China Heavy Rain | Photo Credit: AI

Modified Date: July 14, 2026 / 08:24 am IST
Published Date: July 14, 2026 8:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • टाइफून बावी का असर
  • भारी बारिश और टाइफून के लिए चेतावनी
  • 50 से अधिक जगह अस्थायी रूप से बंद

चेंगदे: China Heavy Rain चीन इस समय भारी बारिश का दौर जारी है। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। कई इलाकों में तो बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और कई गाड़ियां बह गई है। यहां बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दिया है। (China Weather News) हेबेई प्रांत के चेंगदे शहर में टाइफून बावी के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश ने भीषण बाढ़ का रूप ले लिया। तेज बहाव में कई कारें बह गईं और उत्तरी चीन के कई इलाके जलमग्न हो गए। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने रेड अलर्ट जारी (Heavy Rain in China) कर लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की है।

निचले इलाकों में जाने की मनाही

China Heavy Rain प्रशासन ने स्थानिय लोगों को चेतावनी दी है कि अचानक बाढ़, पहाड़ी इलाकों में तेज पानी का बहाव और शहरों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिसे लेकर लोगो से भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों, अंडरपास और पहाड़ी घाटियों में जाने से बचने की अपील की गई है। बता दें कि इस साल का नौवां तूफान बावी शनिवार को देर रात झेजियांग प्रांत के तट से दो बार टकराया। इसके बाद ये अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ गया।

अस्थायी रूप से बंद किए गए पर्यटन स्थल

भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने 50 से अधिक प्रमुख पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और टाइफून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, झेजियांग और उत्तरी फुजियान के कुछ इलाकों में 250 से 500 मिमी तक बारिश हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।